क्षेत्र के लोईखेड़ा के प्राचीन मंदिर के महंत की एक झगड़े के बाद घायल होने से जिला अस्पताल में मौत हो गयी है। पुलिस ने मेडिकल मेमो के आधार पर महंत के शव का पीएम कराया है। किसी भी पक्षकार द्वारा रिपोर्ट के लिये कोई तहरीर नहीं दी गयी है।
लोईखेड़ा के प्राचीन मंदिर में क्षेत्र के ही रमापुर बरकतपुर गांव के राजाराम (55) पिछले कुछ सालों से महंत थे। बीते मंगलवार को परंपरा के अनुसार यहां मेला लगा था जहां गांव के ही कुछ लोगो से महंत का झगड़ा हो गया था। उसमें राजाराम के सिर और माथे पर चोटें आने के कारण गांव के ही लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल मे भर्ती कराया था जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुयी थी ।
रोजा पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की रात इलाज के दौरान महंत की मौत हो गयी। पीएम रिपोर्ट मिलने पर पुलिस के स्तर पर आगे की कार्यवाही तय होगी।