फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर पलटा एलपीजी टैंकर, ड्राइवर घायल 

Wed, 18 Jan 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
पलटा हुअा टैंकर।
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर सोमवार रात टोल प्लाजा के पास एलपीजी टैंकर सड़क किनारे पलट गया। खाई में गिरने के बाद टैंकर का चेसिस और कैप्सूल अलग-अलग हिस्सों में बंट गए। हादसे में ड्राइवर मामूली रूप से जख्मी हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही चौक कोतवाली और आरसी मिशन थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्रेन से टैंकर खाई से निकलवाया। मरम्मत के बाद उसे लखीमपुर के लिए रवाना किया गया। राजस्थान के जिला करौली के सिमरगांव निवासी रविंद्र सिंह टैंकर में एलपीजी लोड कराके मथुरा से लखीमपुर खीरी डिपो जा रहे थे। सोमवार रात लगभग 11 बजे नेशनल हाईवे पर टोल के पास टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे के दौरान ट्रक का चेसिस और कैप्सूल अलग-अलग हो गए। हादसे में ड्राइवर घायल हो गया। ड्राइवर ने डायल-100 पर कॉल कर पुलिस को खबर दी। मामला एलपीजी गैस के टैंकर का था सो पुलिस में हड़कंम मच गया। तुरंत ही चौक कोतवाली और आरसी मिशन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने केबिन में फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाकर इलाज कराया। पुलिस ने रात में ही क्रेन मंगवाकर कैप्सूल को उठवाया। फिर दूसरे चेसिस से उसे लखीमपुर भिजवाया। इस दौरान पुलिस ने हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को घटना स्थल के पास से एक-एक करके गुजारा। गनीमत रही कि गैस लीक नहीं हुई। बरना गंभीर हादसा हो सकता था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें