फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती और लूट का खुलासा, सात बंदी

Tue, 24 Feb 2015 08:05 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच और खुटार पुलिस ने गांव दलिपापुर में 29 जनवरी की रात सरदार भगवान सिंह के घर पड़ी  डकैती का खुलासा करते हुए चार डकैतों को गिरफ्तार किया है। डकैती के दौरान बदमाशों ने भगवान सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया था। इधर, थाना आरसी मिशन पुलिस ने लूट और चोरी के मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एसपी ने क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस को पांच हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन

थाना खुटार क्षेत्र में 29 जनवरी की रात बदमाशों ने मुरादपुर गांव में वारदात करने का प्रयास किया था, लेकिन ग्र्रामीणों के जागने पर बदमाश भाग गए थे। इसी रात डकैतों ने पड़ोसी गांव दलिपापुर में सरदार भगवान सिंह के झाले को निशाना बनाते हुए पत्नी के कुंडल, पायल और मोबाइल फोन लूट लिया था। विरोध करने पर बदमाशों ने भगवान सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया था। क्राइम ब्रांच और खुटार पुलिस ने लूटे गए मोबाइल की मदद से बदमाशों की लोकेशन ट्रेस की और फिर कजरा मोड़ से चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से लूटे गए कुंडल, एक जोड़ी पायल और मोबाइल फोन बरामद हुआ। बदमाशों में लखीमपुर खीरी के थाना तिकुनियां क्षेत्र के गांव हरवक्शगंज का जाहिद अली, पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव केसरपुर निवासी भूरा, छोटे उर्फ बड़े भइया और कमरूल हैं। छोटे के ऊपर लूट और चोरी के करीब 14 मुकदमे, भूरे पर आठ और कमरूल पर भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि जाहिद अपने बहनोई हसीव अली के साथ केसरपुर गांव आए और भूरा, छोटे तथा कमरूल से मिलने के बाद लूट की घटना को अंजाम दिया। पांचवें आरोपी हसीब की तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है।

आरसी मिशन पुलिस ने पकड़े तीन लुटेरे
थाना आरसी मिशन पुलिस ने सोमवार की रात मुठभेड़ के दौरान तीन लुटरों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों पर लूट और चोरी के आरसी मिशन थाने में चार, तिलहर में एक और कोतवाली में एक मुकदमा दर्ज है। पकड़े गए बदमाशों के गैंग का सरगना हरदोई के थाना शाहबाद क्षेत्र के मोहल्ला सरदारगंज निवासी सुमित रस्तोगी, थाना आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला ख्वाजा फिरोज निवासी हनी शुक्ला और थाना सदर बाजार क्षेत्र के फैक्ट्री स्टेट इलाके का हारून हैं। पूछताछ में तीनों ने बताया कि हरदोई के शाहाबाद, पिहानी, बेटहा गोकुल और लोनार व शाहजहांपुर की कोतवाली, थाना आरसी मिशन और थाना तिलहर में लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। तीनों लूट, गैंगस्टर, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें