फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठिना नदी में दो बच्चियां डूबीं, एक का शव मिला

Wed, 15 Jul 2015 11:57 PM IST
निगोही
विज्ञापन
विज्ञापन
कठिना नदी में गांव चकबकैनिया घाट पर बुधवार पूर्वान्ह 11 बजे नहा रहे नौ बच्चे नदी के तेज बहाव में डूबने लगे। यह देख जानवर चरा रहे ग्रामीणों ने सात बच्चों को नदी से सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन दो लड़कियां पानी के तेज बहाव में डूब गईं। ग्रामीणों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घाट से पांच सौ मीटर दूर रफीक की आठ वर्षीय पुत्री तस्रीफ का शव निकाल लिया, लेकिन जान मोहम्मद की नौ वर्षीय पुत्री सोनम का अभी तक पता नहीं चला है। चमरूआ गांव की गौंटिया के गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव चकबकैनिया निवासी अमरीन, शबाना, अलीजान, फैयाज, सोनम, तस्रीफ, आलिम, निशा और सिराजुद्दीन कठिना नदी में चकबकैनिया घाट पर बुधवार दोपहर 11 बजे नहाने गए थे। कठिना नदी में बच्चे आपस में एक-दूसरे पर पानी फेंककर मस्ती में नहा रहे थे। नदी के तेज बहाव में पहुंचने पर सभी बच्चे बहने लगे। बच्चों के शोर मचाने पर घाट के निकट जानवर चरा रहे शब्बीर, रामसिंह, रामकुमार, आशीष, अली हसन, देवेश, जीशान, जालिम नदी में कूद गए। इन लोगों ने अमरीन, शबाना, अलीजान, फैयाज, आलिम, निशा और सिराजुद्दीन को सुरक्षित नदी से निकाल लिया, लेकिन जान मोहम्मद की नौ वर्षीय पुत्री सोनम और रफीक की आठ वर्षीय पुत्री तस्रीफ नदी के तेज बहाव में फंसकर डूब गई। गांव वालों ने लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रफीक की आठ वर्षीय पुत्री तस्रीफ के शव को घाट से पांच सौ मीटर की दूरी पर भोले के खेत के निकट से निकाल लिया। समाचार भेजे जाने तक सोनम का कुछ पता नहीं चला है।      

नदी से निकाली गई निशा की हालत गंभीर
कठिना नदी से निकाली गई लाल मोहम्मद की ग्यारह वर्षीय पुत्री निशा की हालत गंभीर है। उसे इलाज के लिए बीसलपुर भेजा गया है। दरअसल, गांव वालों ने जब तक निशा को बाहर निकाला तब तक उसे गहरे पानी में कई गोते लग चुके थे। बाकी छह बच्चों की हालत ठीक है।
विज्ञापन


चमरुआ की गौंटिया से बुलाए गोताखोर
थाना क्षेत्र के गांव चकबकैनिया में दो बच्चों के डूब जाने की सूचना पर सीओ (सदर) अनुराग दर्शन आनन-फानन में कठिना नदी के गांव चकबकैनिया घाट पर जा पहुंचे। उन्होंने सात बच्चों को सकुशल बचा लेने वाले ग्रामीणों की प्रशंसा की। कहा,  तैरने वाले छमतावान लोग नदी में घुसें और सोनम को तलाशें। इसी बीच तिलहर क्षेत्र के विधायक रोशनलाल वर्मा भी पुवायां में चल रही कैडर मीटिंग को छोड़ कर गांव चकबकैनिया पहुंचे। विधायक के कहने पर सीओ ने खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव मजरा गाैंटिया से पूर्व प्रधान सोमेंद्र सिंह के माध्यम से गोताखोर बुलाए गए।

विधायक बोले, सीएम से करेंगे सहायता के लिए बात
विधायक वर्मा ने सोनम के पिता जान मोहम्मद और तस्रीफ के पिता रफीक को ढांढस बंधाया। दोनों को अपने पास से पांच-पांच हजार रुपये की नगद सहायता राशि दी। कहा, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से वार्ता कर मुख्यमंत्री कोष से भी सहायता राशि दिलाने का प्रयास करेंगे।

नहीं जले गांव में चूल्हे
रफीक की पुत्री तस्रीफ की कठिना नदी में डूबने से मौत और जानमोहम्मद की पुत्री सोनम के नदी में लापता होने से गांव चकबकैनिया में सन्नाटा पसरा है। आज गांव में किसी के घर में चूल्हा नहीं जला।


सोनम की दादी जस्रीन अचेत।
सोनम की दादी जस्रीन को पता चला उसकी पोती सोनम नदी में लापता हो गई है तो वह अचेत हो गईं। सोनम 10 वर्षीय अरफाज, पांच वर्षीय अरबाज की इकलौती बहन है। दोनों भाइयों और मां फरीदा का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें