फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह पूर्व अपहृत किशोरी बरामद

Wed, 07 Jan 2015 12:29 AM IST
सेहरामऊ दक्षिणी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर किशोरी के अपहरण का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने किशोरी को कुतुआपुर स्थित मंदिर के पास से बरामद कर लिया। जबकि प्रेमी भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव से पांच माह पूर्व 15 वर्षीय किशोरी को हरदोई के थाना पाली अंतर्गत गांव फदनापुर में रहने वाले मितान अपने भाई फूलचंद्र एवं क्षेत्र के गांव बिसाफकलां में रहने वाले संदीप कुमार के साथ 31 जुलाई 2014 को तमंचे के बल पर रात को घर से उस समय अपहरण कर ले गए थे जब उसका पिता फसल की रखवाली के लिए खेत पर गया हुआ था। किशोरी अपने छोटे भाइयों के साथ घर पर मौजूद थी। पुलिस ने बरामद किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है। थानाध्यक्ष केके वर्मा ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है।

किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज
सेहरामऊ दक्षिणी। क्षेत्र के एक गांव निवासी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि पड़ोस में रहने वाले गोधन और उसका रिश्तेदार सर्वेश गत 23 दिसंबर को उसकी 14 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर ले गया था। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें