फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी चालक के बंद घर को चोरों ने खंगाला

Wed, 17 Feb 2016 06:38 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना आरसी मिशन क्षेत्र में हरदोई रोड पर रिलायंस टॉउनशिप के सामने बनी नई कालोनी में मंगलवार की रात चोरों ने जेसीबी चालक के मकान का निशाना बनाकर हजारों की नगदी और माल उड़ा दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी, लेकिन पुलिस ने शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

नई कॉलोनी निवासी नीरज कुमार जेसीबी चलाते हैं। वह काम के सिलसिले में जलालाबाद गए हुए थे। उनके घरवाले मंगलवार की सुबह घर में ताला डालकर पैतृक गांव चले गए थे। बुधवार की सुबह उनके पड़ोसी नन्हें ने फोन से सूचना देकर नीरज को बताया कि उनके मकान का ताला टूटा हुआ है। घर पहुंचने पर नीरज ने बताया कि चोरों ने अंदर कमरे का ताला तोड़कर 11 हजार की नगदी, कीमती कपड़े, हजारों के बर्तन और सिलेंडर चोरी कर लिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और पड़ोसियों से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक चोरी की तहरीर मिल गई और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें