फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा नौ के छात्र को पुलिस ने बना दिया गुंडा

Thu, 12 Jan 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कई मुकदमे दर्ज होने के बाद भी कुछ लोग पुलिस की नजर में गुंडे नहीं हैं वहीं कक्षा नौै का एक 13 वर्षीय छात्र बंडा पुलिस की नजर में इतना बड़ा गुंडा बन गया है कि पुलिस के अनुसार इलाकेे के लोग उसके खिलाफ शिकायतें कराने से डरते हैं। उसके डर से लड़कियों का निकलना बंद हो गया है। एसडीएम ने मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए बंडा पुलिस से जवाबतलब किया है। बंडा के गांव मोहद्दीनपुर निवासी एक स्कूल में कक्षा नौ के छात्र के खिलाफ 110जी की कार्रवाई करते हुए एसडीएम को रिपोर्ट भेजी थी। एसडीएम कोर्ट से छात्र के यहां सम्मन पहुंचा तो छात्र 10 जनवरी को जमानत कराने कोर्ट आया। वकीलों ने छात्र को बिना जमानत के घर वापस भेज दिया और 11 जनवरी को एसडीएम को पूरे मामले से अवगत कराते हुए छात्र को उनके सामने पेश किया। वकीलों ने छात्र की कक्षा आठ की मार्कशीट सहित आयु के अन्य प्रमाण भी पेश करते हुए बंडा पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त की। छात्र ने पुलिस को बताया कि दूसरे स्कूल के शिक्षक ने खेलकूद प्रतियोगिता में मामूली विवाद में उसके खिलाफ झूठी एनसीआर दर्ज करा दी थी। बंडा थाने का एक दरोगा उसके परिवार के लोगों से 15 हजार रुपये की मांग कर रहा था। मना करने पर 110जी की कार्रवाई कर दी। इससे उसका भविष्य खतरे में पड़ गया है। छात्र के खिलाफ कार्रवाई से उसके परिवार के लोग भी बेहद परेशान हैं। 
विज्ञापन

मामले की जानकारी नहीं है। कक्षा नौ के 13 वर्षीय छात्र पर 110जी कार्रवाई की गई है तो मामले की जांच कराई जाएगी और छात्र पर कार्रवाई निरस्त कराई जाएगी। - उदयवीर सिंह, थानाध्यक्ष बंडा
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें