फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदन तस्करी के आरोप में पकड़े गए 13 आरोपी भेजे गए जेल

Thu, 12 Jan 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
चंदन लकड़ी के साथ पकड़े अारोपी
विज्ञापन
लाखों रुपये कीमत की चंदन की लकड़ी के साथ पकड़े गए 13 आरोपियों को पूछताछ के बाद बुधवार को जेल भेज दिया गया। इस मामले में बरेली एसटीएफ  के इंचार्ज अजय पाल सिंह की ओर से दर्ज रिपोर्ट में आरोपियों पर वन संरक्षण अधिनियम और चंदन की लकड़ी चोरी करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी चंदन की तस्करी करने वाले किसी बड़े गैंग के सदस्य नहीं थे। जेल भेजे गए आरोपियों में सात महिलाएं व छह पुरुष शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि इन लोगों ने सोमवार रात बरेली के वन विभाग के डीएफओ आवास में खड़े दो चंदन के पेड़ चोरी से काट लिए थे और उनके टुकड़े करने के बाद रोडवेज की बरेली डिपो की बस की छत पर लादकर उन्हें बिक्री के लिए कन्नौज लेकर जा रहे थे। सूचना के आधार पर पुलिस ने उन्हें मंगलवार दोपहर नगर के मुख्य चौराहे से मय लकड़ी के दबोच लिया। मौके पर पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद क्षेत्र में ही मौजूद उनके पांच अन्य साथियों को भी पुलिस ने देर रात दबोच लिया जबकि एक महिला समेत तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि एसटीएफ  के अलावा वन विभाग की टीम से पूछताछ के बाद उनके खिलाफ  चंदन की लकड़ी चोरी करने तथा वन संरक्षण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन

बीस लाख से ज्यादा कीमत की है लकड़ी 
मंगलवार को पुलिस कार्रवाई के दौरान बरामद हुई चंदन की लकड़ी का वजन एक क्विंटल पिच्चासी किलोग्राम था। एसटीएफ  के इंचार्ज अजय पाल सिंह के अनुसार इस लकड़ी की कीमत बीस लाख रुपये से ज्यादा है।
पांच मासूम भी भुगतेंगे करनी का फल 
चंदन लकड़ी की चोरी में जेल भेजे गए 13 आरोपियों में सात महिलाएं शामिल हैं। इनमें से तीन महिलाओं की गोद में करीब दो-दो साल के, एक महिला के डेढ़ वर्ष तथा एक महिला के तीन माह का बच्चा है। अपनी मां की करनी की सजा इन मासूमों को भी भुगतनी होगी।
विज्ञापन

जेल जाने वालो में यह आरोपी शामिल 
जेल भेजे गए सभी आरोपी मध्यप्रदेश के जनपद कटनी के गांवों में है। इनमें इस जनपद के गांव पुरैनी निवासी जिस्मानी पुत्री सरकस, गांव सुगमा की पिंदई पत्नी चमान, जरैना पत्नी एजाज, जुलसाना पत्नी जुबराज, जुलीसा पत्नी नजरे लाल, आबिमा पत्नी  नहिराम तथा अंजरिया पत्नी टीपू गांव देवगांव के हसन पुत्र गजलाल तथा सुगमा गांव के सुजेष, कुंवरलाल, सुबराज पुत्र चमन, सरजन पुत्र रामसिंह तथा सहराज पुत्र जब्बास शामिल है।
यह आरोपी है फरार
पुलिस के अनुसार जबीस पुत्र जुगराम, एकुल पुत्र जुबराज तथा जगदीश की पत्नी जीटी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है। ये सभी आरोपी कटनी जनपद के गांव सुगमा निवासी हैं। इनमें से जुबराज की पत्नी जुलसाना जेल भेज दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें