क्षेत्र के एक गांव की महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एक महिला ने पुलिस को बताया कि 17 अप्रैल को उसकी 17 वर्षीय पुत्री मजदूरी पर धान की रोपाई करने जा रही थी। गांव मुड़िया कुर्मियात निवासी मोनू ने पुत्री को रास्ते में पकड़ लिया और तमंचा तानकर शोर करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी उसकी लड़की को खाई में खींच ले गया और दुराचार किया। विरोध करने पर गाली गलौज और मारपीट भी की।
आरोपी के चुंगल से छूटने के बाद लड़की ने शोर मचाया तो कुछ दूर खेत में काम कर रही दो लड़कियां मौके पर आईं तो आरोपी कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार देने की धमकी देता हुआ भाग निकला। लड़की ने घर आकर मां को मामले की जानकारी दी। महिला के अनुसार आरोपी दो बार पहले भी लड़की के साथ दुराचार का प्रयास कर चुकी है, लेकिन लोक लाज के डर से उसने कहीं भी मामले की शिकायत नहीं की, इससे आरोपी के हौसले बुलंद हो गए और उसने दुराचार की घटना को अंजाम दे डाला।
कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लड़की को मेडिकल के लिए भेजा गया है। जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।