फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक को लगी गोली

Tue, 07 Apr 2015 12:04 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हयातपुरा में रहने वाले 30 वर्षीय सत्यपाल वर्मा को रविवार रात संदिग्ध हालात में गोली लग गई। घायल ने अपने मामा और ममेरे भाइयों पर जमीन के विवाद में गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटना को संदिग्ध बताया है।
विज्ञापन

सत्यपाल ने बताया कि उनकी मोहल्ले में ही ननिहाल है। कई साल पहले उसके नाना रघुवर दयाल की मौत हो गई थी। उन्होंने अपनी नानी दुलारी देवी से दो साल पहले एक प्लाट खरीदा था। इससे उनके दो मामा रंजिश मानने लगे थे। सत्यपाल दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। कुछ दिन पहले ही वह घर आए थे। रविवार की रात करीब दस बजे वह दिल्ली जाने के लिए घर से निकले। आरोप है तभी बंका घाट के पास दोनों मामा, उनके बेटे और दो दामादों ने उन्हें घेर लिया और गोली मार दी। किसी तरह से वह एक राहगीर की मदद से जिला अस्पताल पहुंचे। घटना की सूचना पर पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच गई। इंस्पेक्टर श्रीप्रकाश राय ने बताया कि मामला जमीन के विवाद का है। सत्यपाल ने जिन लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है वह सभी वारदात के वक्त घर में सोते हुए मिले। गोली संदिग्ध अवस्था में पेट से छूती हुई निकल गई। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें