फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार पर लगाया बेटे की हत्या का आरोप 

Wed, 20 Jul 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /शाहजहांपुर।
विज्ञापन
death - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
- मजदूरी कराने के लिए ले गया था उत्तराखंड
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर उत्तराखंड ले गए ठेकेदार पर महिला ने अपने बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। महिला ने एसपी को प्रार्थना-पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना रोजा क्षेत्र के गांव अटसलिया निवासी सुमन पत्नी लक्ष्मण ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि उसका परिवार मजदूरी करके गुजारा करता है। करीब डेढ़ महीना पहले फर्रुखाबाद के थाना शमसाबाद क्षेत्र के गांव दलेेलगंज निवासी मनीराम उसके पति के पास आया और बोला कि अपना बेटा मेरे साथ भेज दो उसे अच्छी नौकरी दिलवा देंगे। गांव के और भी लड़के मनीराम के साथ जा रहे थे। मनीराम ठेकेदारी का काम करता था। उससे पूर्व परिचय था, इसलिए उसने अपने 18 वर्षीय बेटे विवेक को मनीराम के साथ भेज दिया। मनीराम ने एक महीना बाद कुछ एडवांस रुपये भेजने की भी बात कही थी। बीते 16 जून को मनीराम ने गांव के धर्मेंद्र के साथ बेहोशी की हालत में उसके बेटे को घर भेजा। होश में आने पर बेटे ने बताया कि मनीराम कठिन काम कराना चाहता था, जिसके लिए उसने मना किया तो उसकी पिटाई कर दी। जिससे उसके पेट में चोट लग गई। इसके कुछ देर बाद बेटे ने दम तोड़ दिया। बगैर सोचे-समझे बेटे के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ठेकेदार मनीराम से इसकी शिकायत की तो उसने जान से मारने की धमकी दी। थाने में शिकायत करने गई तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता की शिकायत पर एसपी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें