फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के दौरान पिटाई से घायल किशोरी की मौत

Wed, 20 Jul 2016 10:53 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 छेड़छाड़ का विरोध करने पर की गई पिटाई से घायल किशोरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। किशोरी अपनी मां के साथ हुए गैंगरेप के मुकदमे में गवाह भी थी। किशोरी की मौत के बाद पुलिस ने घरवालों से मिली तहरीर पर ग्राम प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में बिलसंडा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दलित महिला ने बताया कि उसके साथ फरवरी माह में ग्राम प्रधान सालिकराम ने साथियों के साथ दुराचार किया था। इसकी रिपोर्ट कोर्ट के आदेश पर 10 अप्रैल को दर्ज हुई थी। इस मामले में उसकी 17 वर्षीय पुत्री गवाह थी। आरोप है कि चार जुलाई को खेत से घर आते वक्त गैंगरेप के आरोपी ग्राम प्रधान सालिकराम, रामपाल, परमेश्वरी और ललित ने उसकी बेटी को रोक लिया और उससे छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने ईट से वार कर उसे घायल कर दिया। तहरीर देने के बाद भी बिलसंडा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। घटना के बाद से घरवाले किशोरी का बीसलपुर के एक डॉक्टर से इलाज करा रहे थे। मंगलवार रात आठ बजे किशोरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। किशोरी की मां की सूचना पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप को बताया गलत 
घटना की पहले ही रिपोर्ट दर्ज क्यों नहीं की गई। आखिर बिलसंडा पुलिस ने किशोरी की मौत के बाद ही कार्रवाई क्यों की। इन सवालों पर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के दौरान पता लगा कि  किशोरी की ओर से छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाया जा रहा था। किशोरी की मां राशन कोटेेदार है। चार जुलाई को कोटे की जांच के दौरान किशोरी का कुछ लोगों से विवाद हो गया था। इसे लेकर मुकदमा दर्ज कराने की कोशिश की गई थी। मामला गलत पाए जाने के कारण कार्रवाई नहीं की गई थी।  
विज्ञापन


घरवालों की तहरीर के आधार पर एससीएसटी एक्ट और गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट चारों आरोपियों के खिलाफ दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। जिसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

- जितेंद्र यादव, एसओ बिलसंडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें