फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब को रुपये न दिए तो दोस्त को गोली मारी

Fri, 11 Nov 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। बुधवार देर रात साथ में शराब पी रहे दो दोस्तों में झगड़ा हो गया। एक ने शराब पीने को दूसरे से रुपये मांगे तो उसने मना कर दिया। इस पर नाराज दोस्त ने मारपीट के बाद दोस्त पर तमंचे से गोली चला दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मुकदमा दर्ज होने पर पुलिस ने आरोपी दोस्त और उसके पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मौजमपुर नई कालोनी निवासी अवधेश मिश्रा के पुत्र विकास मिश्रा उर्फ  धीरू ने अपने पड़ोसी दोस्त प्रमोद यादव के साथ बुधवार देर रात जमकर शराब पी। शराब का सुरूर चढ़ने के बाद जब प्रमोद ने विकास से और शराब पीने के लिए रुपये मंागे तब विकास ने इंकार कर दिया। इससे नाराज होकर प्रमोद ने विकास की पिटाई कर दी। बाद में प्रमोद ने कमर में लगे तमंचे से विकास पर फायर कर दिया। गोली विकास की गर्दन और कंधे से छूकर निकल गई, इससे विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग घरों से निकल आए। इस दौरान प्रमोद गोली मारकर भाग खड़ा हुआ। खून से लथपथ विकास को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रमोद की तलाश शुरू कर दी। बृहस्पतिवार को विकास मिश्रा की ओर से प्रमोद यादव व उसके पुत्र सुमित यादव के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया। कोतवाल दयाचंद्र शर्मा वे बताया कि आरोपी प्रमोद और उसके पुत्र सुमित को गांव नवदिया में एक टेलर की दुकान के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें