फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मैं जहां भी हूं सुरक्षित हूं, प्यार पाने के लिए किया सब’

Sat, 26 Aug 2017 07:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
विज्ञापन
navjot
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के  गांव गंगसरा निवासी नवजोत सिंह के अपहरण मामले में एक वीडियो वायरल होने से नया मोड़ आ गया है। बताया जाता है कि नवजोत ने यह वीडियो क्लिप अपने एक रिश्तेदार को भेजी है। रिश्तेदार से ये क्लिप नवजोत के परिवार समेत कई लोगों के पास पहुंच गई। भाजपा नेता राजवीर सिंह ने वायरल वीडियो क्लिप एसपी केबी सिंह को भेजी है। क्लिप में नवजोत अज्ञात स्थान पर कागज पर लिखी हुई इबारत पढ़ रहा है। वीडियो कोई दूसरा व्यक्ति बना रहा है। हालांकि नवजोत के पिता उपजीत सिंह वीडियो क्लिप की जानकारी होने से इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह षडयंत्र भी हो सकता है। 
विज्ञापन

वीडियो क्लिप में नवजोत कह रहा है कि उसने यह सब अपना प्यार पाने के लिए किया है। प्रेमिका से उसका मिलन नहीं हुआ तो वह जान दे देगा। शुक्रवार रात वायरल हुई एक घंटा चालीस मिनट की यह वीडियो क्लिप अब तक हजारों मोबाइल तक पहुंच चुकी है। इसे लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोगों का कहना है कि नवजोत से यह सब डरा-धमकाकर जबरन कहलवाया जा रहा है। ज्यादातर लोगों का मानना है कि नवजोत खुद ही घर से गया है और अब उसने वीडियो भेजकर स्थिति साफ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें