फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरायानामा के बहाने लिखा मकान का लिया बैनामा

Mon, 14 Mar 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
किरायानामा के बहाने लिखा मकान का लिया बैनामा
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला बाबूजई में विधवा महिला की दुकान का किरायानामा लिखाने के बहाने कुछ लोगों ने उसके बेशकीमती मकान और दुकान का बैनामा करा लिया। विधवा को धोखाधड़ी का अहसास तब हुआ जब कथित किराएदार ने निर्माण कार्य कराने के लिए मकान में तोड़फोड़ शुरू की। अधिकारियों से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। परेशान होकर पीड़ित विधवा ने सोमवार को कलक्ट्रेट में धरना दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाबूजई में बेरी चौकी के पास मेन रोड के किनारे शरीफ उर्फ गुड्डू का मकान और उसी में एक दुकान है। उसकी मौत होने के बाद शरीफ की पत्नी सलमा अपनी नाबालिग बेटी एलिस के साथ तिलहर के मोहल्ला उम्मरपुर में बहन के घर जाकर रहने लगीं। सलमा के अनुसार इसी दौरान उनके मकान और दुकान को कुछ दबंगों ने हड़पने की साजिश रच डाली। सलमा ने बताया कि आठ फरवरी को बिजलीपुरा के कुछ लोग रायफल और बंदूकें लेकर सलमा के पास पहुंचे और कहा कि उसके मकान पर कुछ लोग कब्जा करना चाह रहे हैं। मकान पर कब्जा बनाए रखने के लिए उन्हें अपने पक्ष में किरायानामा रजिस्टर्ड कराना होगा। उनके झांसे में आकर सलमा कचहरी चली गई। जहां जालसाजों ने खाली प्लाट दिखाकर सलमा के मकान बैनामा अपने पक्ष में रजिस्टर्ड करा लिया। सलमा ने बताया कि बैनामा लिखाने वालों ने मकान में तोड़फोड़ शुरू की तो उन्हें जालसाजी होने की आशंका हुई। सलमा ने इसकी शिकायत एसपी, एडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट से की, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। सलमा के अनुसार उनके मकान की कीमत करीब दो करोड़ रुपये होगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें