फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 किलो अफीम डोडा सहित दो लोग पकड़े

Fri, 26 Jun 2015 08:32 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जीआरपी ने दो लोगों को करीब 12 किलो अफीम डोडा के साथ पकड़ लिया है। दोनों करीब 35 सालों से डोडा की तस्करी कर रहे थे। इन लोगों ने कुछ सफेदपोश लोगों के नाम भी जीआरपी को बताए हैं, लेकिन पुलिस अभी उनका खुलासा करने से बच रही है।
विज्ञापन

जीआरपी एसपी आनंद कुलकर्णी के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत शुक्रवार को जीआरपी थाना प्रभारी जयशंकर सिंह, जितेंद्र मौर्य, संतोष कुमार शुक्रवार को सुबह स्टेशन परिसर में चेकिंग कर रहे थे। करीब सवा नौ बजे टिकटघर के पास दो बोरियों में अफीम डोडा के साथ दो लोगों को पकड़ लिया। इनमें एक शहर की कांशीराम कॉलोनी का गौहरशाह और दूसरा बिजलीपुरा का हबीब बख्श है। गौहरशाह के पास से छह किलो 400 ग्राम और हबीब के पास से पांच किलो 300 ग्राम डोडा बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे खुद भी नशे के आदी हैं और बाराबंकी के जैतपुर थाना क्षेत्र से माल लाते हैं।
दोनों ने स्वीकार किया कि वे माल को दूसरे यात्रियों के सामान के साथ रख देते थे और आसपास बैठ जाते थे। चेकिंग होने पर माल छोड़ देते थे। इस वजह से अभी तक बचते रहे। जीआरपी ने दोनों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा कायम करके जेल भेज दिया है। जीआरपी के मुताबिक पकड़े गए लोगों से कुछ राजनीतिक लोगों द्वारा साथ देने की भी जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें