फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर रोडहोल्ड अप का प्रयास

Mon, 25 Apr 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव मौजमपुर के निकट परिचालक व चालक की चतुराई और साहस से बस लुटने से बच गई। इस दौरान यात्रियाें की मदद से परिचालक ने एक बदमाश बस में डाल लिया। इस दौरान परिचालक के सिर में चोट आई है। चालक किशोर कुमार पुत्र भोलेराम निवासी गौहनिया, थाना सुनगढ़ी जिला पीलीभीत के अनुसार वह शाजहांपुर डिपो की गौरीफंटा से दिल्ली जाने वाली बस लेकर शाहजहांपुर अड्डे से दिल्ली के लिये रवाना हुए। इसमें लगभग 12 यात्री सवार थे। मौजमपुर के पास पहुंचते ही हाइवे पर साइकिल पड़ी देख उसने बस धीमी कर ली। तभी झाड़ियाें से बदमाशाें को निकलते देखा तो माजरा पूरी तरह समझ में आ गया। परिचालक ने यात्रियाें से खिड़की दरवाजे बंद करने को कहा। यात्री ने दरवाजे को बंद करने की कोशिश की तो एक बदमाश दरवाजे पर लटका है, जिसे यात्रियों ने अंदर खींच लिया। उसके अन्य साथियाें ने जब देखा कि उसका साथी यात्रियाें ने बस में खींच लिया है और बस की स्पीड बढ़ गई तो उन्हाेंने उसे छुड़ाने के लिये बस पर पथराव कर दिया। इससे बस में दिल्ली निवासी भवानी व परिचालक का सिर पत्थर लगने से लहूलुहान हो गया। परिचालक ने यात्रियाें की मदद से बदमाश को काबू में करके तिलहर पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना कोतवाली शाहजहांपुर की सीमा में होने के कारण अजीजगंज प्रभारी अमर सिंह को मामले की तहरीर व बदमाश सौंप दिया गया। पकड़ा गया बदमाश मौजमपुर निवासी हंसराम पुत्र रामभजन बताया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें