फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीया गिरने से महिला जली, बचाने मेें पति-बेटा भी झुलसे

Sun, 01 Jan 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव खमरिया में शुक्रवार शाम खाना बनाने के दौरान जलती कुप्पी गिरने से महिला झुलस गई, उसे बचाने में पति और बेटा झुलस गए। महिला और उसके बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पति को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। गांव खमरिया निवासी 20 वर्षीय सनोज कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम लगभग सात बजे उसकी मां 40 वर्षीय रानी देवी रसोई में चूल्हे पर खाना बना रहीं थीं, ऊपर अलमारी में कुप्पी जल रही थी। वह और उसके पिता हरपाल कमरे में थे। अचानक जलती कुप्पी मां रानी के ऊपर गिर गई। इस पर वह आग में घिर गई और चीखते हुए रसोई से बाहर निकलीं, तब उसे व पिता को जानकारी हुई। वह और पिता मां को बचाने दौड़ पड़े। जैसे-तैसे आगू पर काबू पाया। इस दौरान वह और उसके पिता भी झुलस गए। परिवार के अन्य लोगों ने ग्रामीणों की मदद से सभी को रात में ही जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने बताया कि रानी 60 प्रतिशत झुलसी है, बेटा 11 प्रतिशत, जबकि पति हरपाल पांच प्रतिशत झुलसी अवस्था में है। रानी की हालत गंभीर बताई जा रही है। पति को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वह रिश्तेदारों के साथ मिलकर पत्नी और बेटे की जिला अस्पताल में देखभाल कर रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें