फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुटार के गन्ना क्रय केंद्र पर डीसीओ ने पकड़ी घटतोली

Thu, 25 Dec 2014 12:22 AM IST
खुटार, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में गन्ना क्रय केंद्रों पर धांधली की मिल रही शिकायतों को देखते हुए जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश कुमार पटेल ने बुधवार को छह गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान गन्ना क्रय केंद्र खुटार (बी) में पांच क्विंटल पर 25 किलो गन्ना घटतोली पकड़ी। साथ ही वहां पर परिवहन व्यवस्थाएं भी ठीक नहीं मिली, जिससे वहां पर जाम लगा रहा। साथ ही मौके पर ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर भी लगे हुए नहीं मिले।
विज्ञापन

खुटार। डीसीओ ने गोमती पुल, मझरिया आदि गन्ना खरीद केंद्रों का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने व्यवस्थाएं सही रखने के निर्देश दिए। इससे पहले उन्होंने खुटार (बी) के सेंटर इंचार्ज नरेंद्र अवस्थी को कड़ी फटकार लगाई। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण का आश्वासन दिया।
निगोही। डालमियां ग्रुप की चीनी मिल के तीन गन्ना क्रय केंद्रों का भी डीसीओ ने निरीक्षण किया। उन्होंने महानंदपुर, नधौली (तृतीय) और सिंधौली के गन्ना क्रय केंद्रों को देखा। यहां व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। उन्होंने आगे भी व्यवस्थाएं सही रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


गन्ने के साथ सहफसली खेती के फायदे बताए
शाहजहांपुर। गन्ना किसानों को सहफसली खेती के फायदों के बारे में बताने के लिए नानकारी गांव में गन्ना कृषक गोष्ठी हुई। इसमें रोजा क्षेत्र के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक घनश्याम सिंह ने किसानों को बताया कि वे लोग एक हेक्टेयर गन्ने की फसल में धनिए की सहफसली खेती करके दो लाख रुपये तक कमा सकते हैं।
इस मौके पर सचिव गजेंद्र कटियार, सहायक प्रबंधक गन्ना अनिल सिंह चौहान ने भी किसानों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस दौरान सुरेंद्र नाथ मिश्रा, ओमप्रकाश, अवनीश, कृष्ण पाल, कुलदीप वर्मा, शौयवर्धन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें