फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के मामले में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 11 Feb 2015 12:17 AM IST
रोजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की सुबह किशोरी के साथ हुए गैंगरेप और उसको बंधक बनाने के मामले में  पीड़िता के पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि हुसैनापुर रूकनपुर गांव में रविवार की सुबह शौच जाते समय गांव के तीन दबंगों ने एक किशोरी को तमंचे के बल पर गन्ने के खेत में खींच लिया था और उसके साथ सामूहिक रेप किया था। पीड़िता द्वारा शिकायत करने की धमकी देने पर उसे एक मकान में सात घंटे तक बंधक बनाये रखा गया था। इसे बाद में पुलिस ने बंधनमुक्त कराया था।
इस मामले को पुलिस शुरूसे ही दबाने का प्रयास करती रही थी और पीड़ित पक्ष पर एक ही आरोपी के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराने का दबाव बनाया जा रहा था, लेकिन पीड़ित पक्ष तीनों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज की जिद पर अड़ा था। बाद में सीओ सदर विजय शंकर मिश्रा के निर्देश पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है
विज्ञापन

इस मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर गांव के राहुल, महेंद्र और पप्पू के खिलाफ  धारा 342 और 376 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है और एक आरोपी राहुल को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया गया हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें