फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा दिखाकर दो सगी नाबालिग बहनों से गैंगरेप

Wed, 11 Oct 2017 11:50 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मदनापुर (शाहजहांपुर)।
क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात दो सगी नाबालिग बहनों के साथ तीन लोगों ने तमंचे के बल पर गैंगरेप किया। आरोपियों ने दोनों बहनों की पिटाई भी की। एक के सिर में चोट आई है।
सूचना पर रात में ही पुलिस मौके पर गई लेकिन कुछ देर रुककर लौट गई। बुधवार सुबह पीड़ित बहनों ने पिता के साथ थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। इस पर पुलिस ने टालमटोल करने के बाद शाम को रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 15 और 17 वर्ष की बेटियां मंगलवार रात लगभग 8:30 बजे शौच के लिए गईं थीं। गांव के बाहर स्कूल के पास बाग में पहले से ही खड़े तीन युवकों ने उन्हें पकड़ लिया और एक बाजरे के खेत में ले गए। एक लड़की का कमीज से और दूसरे का अंगोछा से मुंह बांध दिया, ताकि शोर न मचा सकें। आरोप है कि इसके बाद तीनों ने तमंचे के बल पर दोनों बहनों से रेप किया। जब दोनों देर तक घर नहीं पहुंचीं तो घर वाले उनकी तलाश में निकले लेकिन कुछ पता नहीं चला।
रात लगभग 11 बजे घर पहुंची बहनों ने आपबीती सुनाई। इसके बाद यूपी 100 पर पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही यूपी 100 पुलिस और थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गौतम रात में ही गांव पहुंचे और मामले की जानकारी लेकर लौट आए। बुधवार दोपहर को पिता ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी। दोपहर तहरीर मिलने पर टालमटोल कर देर शाम मामले की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

गढ़िया रंगीन क्षेत्र के बताए जा रहे आरोपी : बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी गढ़िया रंगीन क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले हैं और तीन चार माह से पीड़ित बहनों के गांव में एक व्यक्ति के घर आते-जाते थे। पुलिस ने पूछताछ के लिए एक को पकड़ा है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें