फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूफा के भाई ने किशोरी के सीने पर दागी गोली, मौत

विज्ञापन
gun
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग में फूफा के भाई ने घर में मां केेेेेे  साथ सो रही किशोरी की गोली मारकर हत्या कर दी। वह किशोरी से शादी करना चाहता था जबकि किशोरी की मां दूसरी जगह अपनी बेटी का निकाह करना चाहती थी। मृतका की मां ने हत्यारे के विरुद्ध हत्या का नामजद केस दर्ज कराया है। हत्यारे की तलाश में तड़के तीन बजे से ही एक पुलिस टीम फर्रुखाबाद भेज दी गई और वह वहीं डेरा डाले हुए है।
विज्ञापन

घटना गंगा के खादर में बसे ग्राम भरतपुर पकड़िया नगला की है। गांव की सुबीदा बेगम पत्नी मोलाई ने बताया कि कई वर्ष पूर्व उसकी ननद रेशमा की शादी फर्रूखाबाद जिले के कंपिल थानांर्तगत गांव बहबुलपुर निवासी आमिद हसन के साथ हुई थी। शादी के  कुछ समय बाद ही उसकी ननद-ननदोई ग्राम भरतपुर पकड़िया नगला में ही अलग मकान बना कर रहने लगे। ननदोई आमिद का भाई नन्हे बाबू यहां आता था और कई - कई दिन रुकता था। नन्हे बेटी फूलबानो (16) पर बुरी नजर रखता था जिसका परिवार के लोग विरोध करते थे। 
उसके अनुसार नन्हे कई दिनों से उसी के घर में रुका हुआ था। वह फूलबानो का अपने साथ निकाह करने का दबाव डाल रहा था जबकि इसके बेटे तैयार नहीं थे। ये उसका निकाह कहीं और तय कर रहे थे। उसी से नाराज होकर मंगलवार की रात लगभग साढे़ 11 बजे नन्हें ने आंगन मे पूरे परिवार के साथ सो रही फूलवानों के सीने मे गोली मार दी। फिर यह कहते हुए भाग गया कि फूलबानो उसकी नहीं हो सकती है, तो किसी की नहीं हो सकती है। 
विज्ञापन

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रभुकांतने शव कब्जे मेे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मृतका की मां सुबीदा बेगम की तहरीर पर नन्हें बाबू पुत्र छिद्दू खां के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मौके पर एसपी देहात रमेश कुमार भारतीय पहुंचे थे और मृतका की मां एवं अन्य परिवारजनों व पड़ोसियों से घटना के बारे में जानकारी ली। 
़असलहा बेचने आता था नन्हे
मिर्जापुुर। भरतपुुर पकड़िया नगला के ग्र्रामीणों नेे दबी जुुबान बताया कि हत्या आरोपी नन्हे यहां कटरी  क्षेत्र में फर्रूखाबाद जिले के कायमगंज तहसील के बने अवैध असलहे बेचने आता था। उसके लिए वह कई कई दिन अपने रिश्तेेदार के घर मेें ही रुकता था। 

रात करीब साढ़े 11 से पौने 12 बजे के बीच की घटना है। पूरी जानकारी हासिल कर ली गई है। पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए फर्रुखाबाद में डेरा डाले हुए है। -- रमेश कुमार भारतीय, एसपी देहात, शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें