खीरी के थाना मोहम्मदी के गांव खजुरिया निवासी राम कुमार का पुवायां की एक बैंक में खाता है। रविवार को वह एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे तो एटीएम कक्ष में मौजूद एक युवक ने मदद के नाम पर उनसे एटीएम कार्ड लेकर मशीन में लगाया और खराबी होने के कारण रुपये नहीं निकलने की बात कहते हुए उन्हें बाहर भेज दिया। थोड़ी देर में मोबाइल पर चार हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज मिलने पर उन्हें धोखाधड़ी का पता चल सका। राम कुमार ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।