फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में चार लोगों की मौत

Sat, 05 Aug 2017 07:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में चार युवकों की मौत हो गई। इनमें निगोही क्षेत्र में टिकरी चौकी के नजदीक शुक्रवार रात अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। कलान क्षेत्र में शनिवार सुबह टेंपो पीछे से टैंकर में घुस गया। इससे एक युवक की मौत हो गई। नेशनल हाईवे पर टोल-टैक्स बैरियर के पास शनिवार दोपहर टैंकर की चपेट में आकर ग्रामीण की जान चली गई। 
विज्ञापन

थाना सदर बाजार की रेलवे कॉलोनी निवासी संजीव कुमार की मां शांति देवी मृतक आश्रित पर रेलवे में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं। संजीव शुक्रवार रात 11 बजे अपने बड़े भाई संतोष के साले सर्वेश कुमार को ढकिया तिवारी छोड़ने के बाद बाइक से हरदोई थाना पिहानी क्षेत्र के गांव बेलबड़रवा निवासी 30 वर्षीय हरिदर्शन के साथ शहर लौट रहे थे। जब बाइक टिकरी पुलिस चौकी के पास पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। इससे बाइक सवार दोनों लोग उछल कर खाई में जा गिरे। गंभीर रूप से घायल होने के कारण दोनों पूरी रात वहीं पड़े रहे। शनिवार सुबह आसपास गांवों के लोगों ने पेड़ के पास क्षतिग्रस्त बाइक और खाई में दो युवकों के शव पड़े देखकर टिकरी पुलिस चौकी पर सूचना दी। पुलिस ने दोनों की शिनाख्त के लिए तलाशी ली तो संजीव की जेब से ड्राइविंग लाइसेंस मिला और हरिदर्शन की जेब से उनका आधार कार्ड। इसके बाद घरवालों को सूचना दी गई। 
इधर, थाना कलान क्षेत्र के बाराकलां गांव के पास शनिवार सुबह लगभग नौ बजे टेंपो पीछे से टैंकर में घुस गया। इस हादसे में टेंपो सवार थाना मिर्जापुर के गांव इस्माइलपुर निवासी 30 वर्षीय राममहेश की मौत हो गई। वह गांव के ही राधेश्याम के टेंपो पर सवार होकर पटना देवकली स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे थे। इकलौते बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही पिता बैजनाथ बेहोश हो गए। 
विज्ञापन

उधर, नेशनल हाईवे पर टोल टैक्स के पास चांदापुर चौराहा पर शुक्रवार दोपहर थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव चांदापुर निवासी 50 वर्षीय सत्यप्रकाश सड़क पार कर रहे थे, तभी लखनऊ की ओर से आ रहे कंटेनर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे सत्यप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें