फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमदग्नि झील में मृत मिलीं मछलियां और सांप

Wed, 22 Jun 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
जमदगिभन झील में मृत मिलीं मछलियां और सांप
विज्ञापन
बुधवार को कस्बे से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित जमदग्नि झील में कई क्विंटल मृत मछलियाें के अलावा कई सांप व अन्य जलीय जीव पानी में उतराते मिले। अनुमान है कि किसी ने पानी में जहरीली दवा डाल दी, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर ऐसा कृत्य करने वाले के खिलाफ  कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला खेड़ा निवासी दृगपाल ने मछली पालन के लिए तहसील से उक्त झील का पट्टा कराया था। दृगपाल के अनुसार कुछ माह उन्होंने कुछ अन्य लोगों को साझीदार बनाकर उक्त झील में करीब पांच लाख कीमत के मछली के बच्चे डलवाए, लेकिन झील में एक भी मछली जीवित नहीं बची। भुक्तभोगी के अनुसार झील में जानवर घुस जाने पर उसकी मोहल्ले के ही एक व्यक्ति से कहासुनी हो गई थी। उसका शक है कि उसी व्यक्ति ने झील में जहरीली दवा डाल दी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें