फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले छेड़ा फिर आग लगाकर मार डाला

Mon, 13 Apr 2015 11:49 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना रोजा क्षेत्र के गांव आरोभावलखेड़ा में सोमवार सुबह छेड़खानी का विरोध करने पर एक सिरफिरे युवक ने घर में घुसकर 17 वर्षीय किशोरी नेहा पर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा दी। किशोरी अपनी जान बचाने के लिए घर के बाहर भागी और गली में गिर पड़ी। ग्रामीणों ने आग बुझाकर किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर के मुताबिक किशोरी 90 प्रतिशत तक जल गई थी, देर रात उसकी मौत हो गई। किशोरी के पिता की तहरीर पर थाना रोजा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी और आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इस मामले को आत्महत्या की कोशिश मान रही है।
विज्ञापन

किशोरी के पिता नेत्रपाल के मुताबिक उनकी बेटी रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे खेत पर शौच के लिए गई थी। गांव में रहने वाले युवक ने खेत में उनकी बेटी के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। किशोरी के शोर मचाने पर पड़ोस से गुजर रही गांव की दो महिलाओं ने युवक से किशोरी को बचाया। किशोरी ने घर पहुंचकर अपनी मां को घटना की जानकारी दी। किशोरी की मां ने आरोपी योगेश के घर पहुंचकर उसकी पिटाई कर दी।
इससे बौखलाए योगेश ने किशोरी की मां को अंजाम भुगतने की धमकी दी। सोमवार सुबह किशोरी के माता-पिता परिवार के साथ खेत में गेहूं की फसल काटने चले गए। घर में किशोरी और उसकी 10 वर्षीय बहन रह गई। करीब साढे़ सात बजे किशोरी ने अपनी छोटी बहन को दुकान से दाल लेने भेज दिया और खुद आंगन में बैठकर बर्तन साफ करने लगी। इसी बीच योगेश घर में घुस आया और मिट्टी के तेल से भरी केन किशोरी के ऊपर उड़ेल दी। किशोरी कुछ समझ पाती उससे पहले ही योगेश ने माचिस जलाकर आग लगा दी। किशोरी जान बचाने के लिए घर से बाहर भागी और करीब 70 मीटर आगे जाकर गिर पड़ी। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इस मामले में रोजा इंस्पेक्टर आरएन चौधरी ने बताया कि जांच में पाया गया कि किशोरी ने छेड़खानी से परेशान होकर खुद आग लगा ली। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। घटना के बाद आरोपी के परिवार वाले ताला डालकर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें