फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण रोकने पर दबंगों ने की फायरिंग

Thu, 12 Feb 2015 07:29 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना बंडा क्षेत्र के  गांव सैदापुर में रहने वाले वासुदेव शुक्ला के दरवाजे पर बुधवार रात दबंगों ने फायरिंग कर दी। थाने में कार्रवाई नहीं हुई तो, पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना-पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वासुदेव ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि उनका गांव के कुछ लोगों से जमीनी विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि बुधवार की रात करीब नौ बजे विपक्षी जमीन पर निर्माण कराने लगे। जिसकी सूचना उन्होंने थाने में पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस विपक्षियों को पकड़कर थाने ले आई। रात करीब 11.30 बजे दबंगोें ने थाने से वापस लौटकर उनके दरवाजे पर फायरिंग कर दी। फायरिंग की सूचना पीड़ित ने थाने में दी तो पुलिस ने कहा कि उन्होंने दो लोगों के बंद कर दिया है। पुलिस ने फायरिंग करने वालों दबंगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित की शिकायत पर एसपी ने मामले में बंडा पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें