फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से टकरा कर बाइक क्षतिग्रस्त

Thu, 12 Feb 2015 07:18 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज रोड पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर जल्दबाजी में रेलवे लाइन पार करते समय बाइक सवार युवक ऐशबाग से मैलानी जा रही 52238 पैसेंजर ट्रेन से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार युवक दूर जा गिरा और बाद मे बाइक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस हादसे में बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आरपीएफ ने इस मामले में बाइक नंबर डालकर अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गुरुवार को पैसेंजर ट्रेन मैलानी से ऐशबाग की ओर जा रही थी। तभी अलीगंज रोड पर स्थिति गेट नं 157 पर क्रॉसिंग बंद होने के बावजूद बाइक सवार युवक बैरियर के किनारे से रेलवे लाइन पार करने लगा। जीआरपी चौकी इंचार्ज राजकुमार सिंह के मुताबिक बाइक से जा रहा युवक सामने से आ रही ट्रेन से टकरा गया। टक्कर से युवक बाइक से उछलकर दूर जा गिरा और बाइक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद ट्रेन लगभग 15 मिनट वहीं खड़ी रही। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने बाइक कब्जे में लेकर आरपीएफ मैलानी को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे आरपीएफ एसआई आरपी सिंह घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जान बूझकर रेलवे यात्रियों की जान को खतरा पैदा करने पर रेलवे एक्ट के तहत बाइक नंबर डालकर अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें