फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भारी वाहनों की टक्कर से लगी आग, एक चालक की मौत

Mon, 29 Feb 2016 12:21 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर शनिवार की देर रात गन्ने से भरे ट्रैक्टर और ट्रक की जोरदार टक्कर से दोनो वाहनों में आग लग गई, जिससे ट्रैक्टर चालक की जलकर मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वे काबू न पा सके। घटना के डेढ़ घंटा बाद पहुंची दमकल ने आग बुझाई। इस बीच हाइवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मौके पर भीड़ बढ़ने से पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ी।
विज्ञापन

बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र के गांव कुंडेरी निवासी शंकर लाल यादव के 35 वर्षीय पुत्र प्रेमराज यादव शाम को घर से ट्रैक्टर-ट्राली में गन्ना लादकर हरदोई के रूपापुर चीनी मिल के लिए निकले थे। रात करीब तीन बजे जैसे ही प्रेमराज ने फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर अरिल नदी का पुल पार किया, तभी फर्रुखाबाद की तरफ से आए तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्राली का गन्ना प्रेमराज ऊपर आकर गिरा। दोनों वाहनों में आग लग गई। ट्रक में भरा गत्ता और ट्राली में भरा गन्ना जलने लगा। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
आग ने जब भीषण रुप ले लिया और दोनों वाहनों के टायर फटने से विस्फोट हुआ तो पड़ोस के गांव जल्लापुर और नया गांव सहबेजपुर के ग्रामीण मौके पर इकट्ठे हुए, जिन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में पुलिस ने जलालाबाद फायर ब्रिगेड को फोन किया, वहां से दमकल आने के बाद आग पर काबू पाया। अब तक प्रेमराज की जलकर मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मृतक के घर में मचा कोहराम
प्रेमराज के पत्नी मिचला देवी घटना की खबर सुनकर बेसुध हो गईं। मृतक के 18 वर्षीय बेटी प्रीति, 14 वर्षीय बेटा जापान, सात वर्षीय बेटी रीता, पांच वर्षीय बेटी साती और तीन वर्षीय बेटा विपिन है। घटना के बाद प्रेमराज के घर में कोहराम मच गया।
आठ घंटे बाद यातायात हुआ सामान्य
घटना के बाद सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गईं। इसमें छोटे बड़े वाहन सभी शामिल थे। रोडवेज की बसों में फंसे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना के पांच घंटे के बाद पुलिस ने धीरे धीरे वाहनों को निकालना शुरू किया। करीब आठ घंटे बाद यातायात सामान्य हो पाया।
वर्जन -
घटना के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई। टीम ने दोनों तरफ से आने वाले वाहनों को रोका, लेकिन तब तक दोनों वाहनों में भीषण आग लग चुकी थी। जलालाबाद से दूरी होने की वजह से फायर ब्रिगेड को आने में समय लगा। आग लगे वाहनों को किनारे कराने के बाद यातायात सामान्य कराया गया।
विज्ञापन

- अमर सिंह, एसओ कलान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें