एक युवक ने पत्नी से अश्लील हरकतें करने पर अपने बुजुर्ग पिता को फावड़े से
काट डाला। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह हुई इस सनसनीखेज
वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम
के लिए भिजवाया। बेटी ने अपने आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मामला
गांव हीरानगर का है। 60 वर्षीय बैजनाथ की बहूू का आरोप है कि उसके सुसर उस
पर गलत नीयत रखते थे और आए-दिन उससे छेड़छाड करते थे। उसने इस बात की
शिकायत अपने पति से भी कई बार की थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे 60
वर्षीय बैजनाथ घर के आंगन में बैठे चाय पी रहे थे। इसी दौरान वहां उनका
बेटा जितेंद्र पहुंचा और अपनी पत्नी से अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाते
हुए झगड़ने लगा। विवाद बढ़ने पर जितेंद्र अंदर से फावड़ा उठा लाया। उसने
बैजनाथ पर ताबड़तोड़ कई वार किए। इसमें बैजनाथ का दायां हाथ कटकर दूर जा
गिरा। सिर और गर्दन में गंभीर चोटें आने से वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगे।
कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। इसके बाद जितेंद्र मौके से भाग गया। गांव
वालों की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
जितेंद्र, बैजनाथ का इकलौता बेटा है।
बहू बोली, मुझ पर बुरी नजर रखते थे ससुर
जितेंद्र की पत्नी ने बताया कि उसके ससुर उस पर बुरी नजर रखते थे। कई बार वह अश्लील हरकतें भी कर चुके थे। इसी के चलते वह और उसके पति कई सालों तक बाहर रहकर मजदूरी करके जीवन यापन करते रहे। एक साल पहले ही वे लोग घर लौटे। बोली, बुधवार शाम भी गलत हरकत करने पर उसने ससुर का विरोध किया और यह बात अपने पति को बता दी। इससे सुबह उसके पति और ससुर के बीच झगड़ा हुआ था।
जितेंद्र की बेटी ने लिखाई रिपोर्ट
आरोपी जितेंद्र की बेटी वंदना की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि उसकी मम्मी के साथ बदतमीजी करने पर पापा और बाबा के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान बाबा ने उसके पापा पर डंडे से वार कर दिया। इसके बाद उसके पापा फावड़ा उठा लाए और बाबा के सिर पर मार दिया। इससे उनकी मौत हो गई।