फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से नकदी लेकर लौटते किसान को लूटा

Tue, 24 Jan 2017 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे किसान से बाइक सवार दो बदमाशों ने रिवाल्वर की नोक पर दस हजार की नकदी लूट ली। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गांव सैदापुर डावचाट निवासी ब्रजपाल सिंह यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार दोपहर वह बंडा स्थित स्टेट बैंक आए थे और अपने खाते से दस हजार रुपये निकाले। इसके बाद वह साइकिल से गांव के लिए चल दिए। गांव डभौरा के पश्चिम पीछे से एक बाइक पर आए दो बदमाशों ने उस पर रिवाल्वर तानकर शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी और रुपये लूट लिए। लूट के बाद बदमाश वापस बंडा की ओर भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद ब्रजपाल सिंह यादव ने शोर मचाया तो आसपास के तमाम लोग मौके पर पहुंचे। कुछ लोगों ने बाइक से बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन बदमाश भाग निकलने में सफल रहे। इसके बाद ब्रजपाल ने बंडा जाकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर कुछ लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की। ब्रजपाल के अनुसार बोलचाल से लूट करने वाले सिख प्रतीत हो रहे थे। वह सामने आने पर एक युवक को पहचान भी लेंगे। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही बदमाशों का पता लगाकर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें