फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलहर का गुस्सा शहर में पहुंचा

Tue, 13 Jan 2015 12:14 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक एकाउंट पर हजरत मोहम्मद साहब पर अभद्र टिप्पणी करने वाले तिलहर के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए समुदाय के काफी लोगों ने सोमवार सुबह लाल इमली चौराहा पर करीब 15 मिनट तक जाम लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने 24 घंटे में गिरफ्तारी की मांग की, इसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट से आश्वासन मिलने के बाद जाम खोल दिया गया।
विज्ञापन

तिलहर में फेसबुक एकाउंट पर टिप्पणी करने का मामला रविवार को हुआ था। वहां लोगों ने जमकर नारेबाजी की थी। जिसके बाद आरोपी युवक के साथ ही इस टिप्पणी को फैलाने वाले अन्य चार-पांच युवकों के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा लिख लिया गया था। जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन पर वहां मामला शांत हो गया था।
वहीं सोमवार को यहां शहर में शहर इमाम हुजूर अहमद मंजरी के नेतृत्व में दिन में करीब 11 बजे लाल इमली चौराहा पर लोग एकत्रित होना शुरू हो गए। आक्रोशित लोग मोहम्मद साहब पर टिप्पणी करने वालों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। कुछ लोग दरी डालकर बैठ भी गए। इससे शहर का यह व्यस्त चौराहा जाम हो गया। इससे चारों ओर से आने वाले वाहनों का लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर सदर बाजार थाना पुलिस और सीओ सिटी पहुंचे, मगर बात नहीं बनी। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट कमलेश द्विवेदी पहुंचे और लोगों को आश्वस्त किया। तब जाम खोल दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद शहर इमाम ने सिटी मजिस्ट्रेट को एसपी के नाम संबोधित मांग पत्र देते हुए कहा कि हजरत साहब पर अभद्र टिप्पणी करके जिन लोगों ने समाज में नफरत फैलाना का काम करने की कोशिश की है, उन्हें जेल में डालकर सजा देनी चाहिए, जिससे समाज में शांति कायम रहे। प्रदर्शन करने वालों में दावते इस्लामी के जिला निगरा हाफिज अनीस अत्तारी, नूरी बाबा चिश्ती, मोहम्मद रेहान कादरी, वकार आलम वारसी, नौशाद कुरैशी, मोहम्मद शाहनवाज रजा, मोहम्मद सईद खां आदि शामिल रहे।

गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बनाई गई हैं। रविवार को ही दबिश दी गई, मगर अभियुक्त फरार मिले। जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। -आसाराम यादव, एएसपी देहात
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें