फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसों कारोबारी से लूट लिए डेढ़ लाख रुपये

Tue, 13 Jan 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 बदमाशों ने सोमवार शाम यमुनापार के मेजा इलाके में तमंचा सटाकर मिर्जापुर के सरसों कारोबारी से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। विरोध पर कारोबारी और उसके पिकअप जीप चालक की जमकर पिटाई भी की। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने उन दोनों से पूछताछ की मगर लुटेरों का देर रात तक सुराग नहीं लग सका। शक है कि बदमाशों को मिर्जापुर से ही मुखबिरी मिली थी मगर पुलिस अभी घटना को संदिग्ध करार दे रही है।
विज्ञापन


मिर्जापुर में कटरा कोतवाली इलाके दुर्गापुर गांव निवासी मनोज केसरवानी का सरसों का कारोबार है। सोमवार शाम वह सरसों खरीदने के लिए डेढ़ लाख रुपये लेकर पिकअप जीप से मेजा में कोहराड़ इलाके के व्यापारी राजबली केसरवानी के यहां रवाना हुए। वे मेजा में बरसैता गांव के सामने से गुजर रहे थे तभी बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर पिकअप जीप रोक ली। फिर बदमाशों ने तमंचा सटाकर मनोज से रकम मांगी।

विरोध पर मनोज और उसके ड्राइवर प्रकाश केसरवानी को जमकर पीट दिया। फिर गोली मारने की धमकी देकर बदमाश मनोज से डेढ़ लाख रुपये लूटकर भाग गए। लूट की खबर पाकर पहले वहां मेजा रोड चौकी के सिपाही पहुंचे। फिर कुछ देर बाद सीओ राजवीर सिंह और एसओ मेजा आदित्य सिंह मौके पर पहुंच गए। मनोज ने बताया कि पैसे लूटकर बदमाश मेजा रोड की तरफ भाग गए थे। पुलिस लूट की इस घटना को शक की नजर से देख रही है। एसओ ने कहा कि मालिक और पिकअप ड्राइवर दोनों स्मैक के नशे में हैं। फिलहाल पुलिस इस वारदात की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें