थाना
आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला मिश्रीपुर में रहने वाले 40 वर्षीय अमरेश
उर्फ बबलू ने पत्नी से मनमुटाव होने पर बृहस्पतिवार की दोपहर छत से गुजर
रहे बिजली केतार को पकड़ कर आत्महत्या कर ली। घर वालों के मुताबिक बबलू
काफी समय से मानसिक रूप से परेशान थे।
बबलू की केरूगंज में मोबाइल की
दुकान थी। आठ साल पहले उनकी सरायकाइयां निवासी जगदीश की बेटी बबिता से शादी
हुई थी। घरवालों के मुताबिक, पांच साल पहले बबलू के नवजात बेटे की मौत हो
गई थी तभी से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे। कुछ महीनों से बबलू का
पत्नी बबिता से भी मनमुटाव हो गया था।
सुलह की पहल करते हुए बबलू दो
मार्च को ही बबिता को ससुराल से मनाकर लाए थे। और अगले ही दिन तीन मार्च को
वह अपने सात वर्षीय बेटे आयुष और पत्नी के साथ होली मनाने बहन ललिता के घर
दिल्ली चले गए, जहां से दोनों नौ मार्च को लौटे। इसके बाद बबिता अपने
मायके सरायकाइयां फिर चली गई। इस बात को लेकर दोनों में फिर कहासुनी हुई।
बबिता
के घर नहीं आने पर बबलू ने दो-तीन दिन से घर में बवाल मचा रखा था। और आखिर
बबलू बुधवार की सुबह अपनी ससुराल गए। जबकि परिवार के बाकी लोग बृहस्पतिवार
को मिश्रीपुर स्थित मकान में ताला डालकर रौसरकोठी चले गए। दिन में करीब 12
बजे बबलू ससुराल लौटे तो घर में ताला था। इस पर वह गेट कूदकर घर में घुसे।
कुछ देर बाद ही जब वे छत पर नहा रहे थे, तभी बबिता का फोन आ गया। दोनों के
बीच फिर कुछ कहासुनी हुई। इस पर गुस्से में बबलू ने छत के पास से गुजर रहे
बिजली के तारों को दोनों हाथों से पकड़ लिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो
गई। बबलू की मौत से घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को
कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।