फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ को जिंदा जलाकर मार डालने की कोशिश

Sun, 21 May 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां। 
विज्ञापन
आग - फोटो : SELF
विज्ञापन
गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में कराया गया भर्ती
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में एक अधेड़ को जिंदा जलाकर मार डालने की कोशिश की गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक दंपति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
मूलरूप से सिंधौली के गांव गोरा रायपुर निवासी 50 वर्षीय मूंगालाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह कुछ वर्षों से पुवायां थाना क्षेत्र के गांव गुटैया में रहते हैं। गांव के एक व्यक्ति की लड़की दो साल पहले किसी के साथ चली गई थी। लड़की के माता-पिता को शक था कि लड़की के गायब होने में मूंगालाल का हाथ है। कई बार सफाई देने के बाद भी दंपति उससे रंजिश मानता रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार रात वह गांव गंगसरा से साइकिल से घर जा रहा था। रात लगभग आठ बजे रास्ते में दंपति ने उसे घेर लिया और गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। उसने मौके से भाग कर खेत में किसी तरह आग बुझाई। इसके बाद यूपी-100 पर कॉल करने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं हो सकी। जानकारी पाकर परिवार के लोगों ने उसे पुवायां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें