फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी पति ने दांतों से काटी पत्नी की नाक

Sun, 08 Jan 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के नशे में शनिवार रात पति ने पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। विरोध करने पर दांतों से पत्नी नाक काट ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव कुंभिया माफी निवासी जमुना देवी ने रिपोर्ट में बताया कि उसका पति जगदीश शराबी है। वह आए दिन शराब के नशे में घर आता है और उसके साथ ही बच्चों की बेवजह बेरहमी से पिटाई करता रहता है। शनिवार रात भी जगदीश शराब के नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा और जमुना देवी को पीटने लगा। विरोध करने पर जगदीश ने दांतों से पत्नी नाक काट ली। पत्नी के लहूलुहान हो जाने पर वह घर से भाग निकला। रविवार सुबह पीड़ित घर पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते चलें कि गांव कुंभिया के तमाम घरों में कच्ची शराब का धंधा खुलेआम किया जाता है, लेकिन पुलिस और आबकारी विभाग इस ओर ध्यान देने की जरूरत नहीं समझते।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें