फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी डॉक्टर का चालान, जमानत

Fri, 23 Jan 2015 12:31 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य समिति की मीटिंग के दौरान डीएम के शक पर शराब के नशे में पकड़े गए डॉ. नवीन भारती का धारा 290 पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया। आरोपी डॉक्टर को निजी मुचलके पर बृहस्पतिवार को थाने से ही जमानत दे दी गई। प्रशासनिक कार्रवाई के लिए थाने से मेडिकल के साथ रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य समिति की मीटिंग के दौैरान डॉ.भारती की जुबान लड़खड़ाने पर डीएम शुभ्रा सक्सेना को उनके शराब पीये होने का शक हुआ था। पुष्टि होने पर डीएम ने डॉक्टर को थाना सदर बाजार पुलिस के हवाले कर दिया था। जिला अस्पताल में हुए मेडिकल में गंध के आधार पर शराब पीने की पुष्टि हुई थी। जांच के लिए डॉक्टर का यूरीन का सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया है। थाना सदर बाजार पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ धारा 290 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की। जिसमें बृहस्पतिवार की सुबह डॉक्टर को थाने से जमानत दे दी गई। इंस्पेक्टर जेपी तिवारी ने बताया प्रशासनिक कार्रवाई के लिए मेडिकल के साथ रिपोर्ट बनाकर शुक्रवार को डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें