फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत की मांग से तंग सफाई  कर्मी विकास भवन से कूदा

Thu, 18 Aug 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
सफाई  कर्मी विकास भवन से कूदा - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
निलंबित सफाई कर्मचारी महेश भारती बुधवार दोपहर के समय विभाग के एक कर्मचारी पर रिश्वत मांग कर तंग करने का आरोप लगाते हुए विकास भवन की दूसरी मंजिल से कूद गया। इससे यहां विभागीय कर्मचारियों के धरना-प्रदर्शन में खलबली मच गई। घायल कर्मचारी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचे डीएम, एडीएम, एसपी सिटी ने उसका हालचाल जाना। कर्मचारी की बात सुनकर डीएम ने डीपीआरओ को उसको अनंतिम रूप से बहाल करने के आदेश दिए। 
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला खिरनीबाग में जेल के पीछे रहने वाले महेश बाबू जलालाबाद क्षेत्र के राजस्व गांव मालूपुर में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं। गत मई माह में विभागीय अधिकारियों के मालूपुर में किए गए निरीक्षण में महेश ड्यूटी से गैरहाजिर पाए गए थे। इस पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने उन्हें निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कराई थी। महेश पिछले कई दिन से अपना निलंबन आदेश रद्द कराने के लिए डीपीआरओ दफ्तर के चक्कर काट रहे थे। बुधवार को दोपहर पंचायती राज सेवा परिषद के धरना प्रदर्शन में तमाम सफाई कर्मियों के साथ महेश बाबू भी पहुंचे। इस बीच, महेश धरना स्थल से उठकर विकास भवन की दूसरी मंजिल पर पहुंच गए और वहां से अचानक छलांग लगा दी। विकास भवन परिसर में गिरते ही महेश लहूलुहान हो गए। इस घटना से विकास भवन के अन्य कार्यालयों में हड़कंप मच गया और धरना दे रहे सफाई कर्मियों की वहां भीड़ लग गई। 
जिला अस्पताल ले जाए जाने पर महेश के एक हाथ में फ्रैक्चर और कमर व कूल्हे पर गंभीर चोट पाई गई। घटना का संज्ञान लेते हुए डीएम पुष्पा सिंह, एडीएम प्रशासन मुनेंद्र नाथ उपाध्याय, एसपी सिटी आदि अफसर जिला अस्पताल पहुंचे। पूछताछ किए जाने पर महेश बाबू ने डीएम को बताया कि निलंबन खत्म करके ड्यूटी पर बहाल करने के एवज में डीपीआरओ दफ्तर का एक कर्मचारी 25 हजार रुपये मांग रहा है। डीएम ने वहीं मौजूद डीपीआरओ बनवारी सिंह को महेश का प्रकरण निस्तारित कर बकाया वेतन दिलाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


जांच में ड्यूटी के प्रति लापरवाह पाए जाने पर महेश बाबू को निलंबित किया गया था। रिश्वत मांगे जाने का आरोप निराधार है क्योंकि इस बारे में महेश ने अभी तक मुझसे और मेरे कार्यालय के किसी लिपिक से संपर्क नहीं किया। डीएम के निर्देश पर महेश बाबू को अनंतिम रूप से बहाल किया जा रहा है क्योंकि उनके विरुद्ध विभागीय जांच आख्या अभी प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन

-बनवारी सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें