फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम ने ठोंका स्कूल वाहन, चार बच्चे घायल

Mon, 30 Jan 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज गति से जा रही एक डीसीएम ने बच्चों को छोड़ने जाती स्कूल की मार्शल गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी। इससे स्कूल वाहन में सवार चार छात्र-छात्राओं को आंशिक चोटें आईं और बड़ा हादसा टल गया। बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को पकड़ लिया। सोमवार दोपहर नगर के लिटिल फ्लावर कान्वेंट स्कूल के 12 विद्यार्थी छुट्टी के बाद स्कूल में लगी एक मार्शल गाड़ी से घर जा रहे थे। निगोही रोड पर एक डीसीएम चालक ने स्कूल वाहन में पीछे से टक्कर मार दी। इससे वाहन में सवार गांव जठियापुर निवासी रविंद्र कुमार का 12 वर्षीय पुत्र अमित कुमार, थाना बिलसंडा के गांव चांदपुर निवासी संजीव का पांच वर्षीय पुत्र अनमोल, अनमोल की बहन 12 वर्षीय अनामिका, इसी गांव के सतेंद्र कुमार का 11 वर्षीय पुत्र कंचन मामूली रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद स्कूल वाहन में मौजूद बच्चों में हड़कंप मच गया। चीखपुकार मची तो आसपास के लोग दौड़कर यहां पहुंचे और स्कूल वाहन में सवार बच्चों को बाहर निकाला। हादसे के बाद लोगों ने डीसीएम रोककर उसके चालक को पकड़ लिया। दुर्घटना से वाहन में सवार तमाम छात्र-छात्राएं सहम गए और रोने लगे। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों के साथ ही उनके चालकों को भी थाने ले आई। गौरव और सारिका को सरकारी अस्पताल ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। स्कूल वाहन में सवार अन्य बच्चों को उनके अभिभावक अपने साथ घर ले गए। कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि दोनों वाहनों को थाने लाया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें