फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीट से लदी डीसीएम  बरामद, व्यापारी फरार

Sun, 28 Aug 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
मीट से लदी डीसीएम  बरामद, व्यापारी फरार 
विज्ञापन
शुक्रवार की रात पुलिस ने प्रतिबंधित मांस से भरी एक डीसीएम को बरामद किया है। बरामद मांस के नमूने लेकर उनको जांच के लिये भेजा गया गया है। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ  रोजा थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने रोजा मंडी के पास एक डीसीएम को रुकने का संकेत दिया था, लेकिन डीसीएम चालक ने गति बढ़ा दी, तो पुलिस ने डीसीएम को ओवरटेक कर उसे पकड़ लिया। उसमें कई क्विंटल प्र्रतिबंधित मांस लदा हुआ था। 
प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाठक ने बताया कि डीसीएम के पीछे एक कार से व्यापारी चल रहे थे, जो मांस को मुर्गी दाने के उपयोग के लिये पश्चिमी बंगाल से लेकर आने की बात कर रहे थे। उन्होंने अथार्टी लेटर दिखाया जो फर्जी प्रतीत हो रहा था। काफी जद्दोजहद के बाद डीसीएम बरामदगी के करीब 30 घंटे बाद पुलिस ने मीट का सैंपल भरवाकर जांच के लिए मथुरा भेजा। उसके बाद पुलिस ने कब्जे में लिये गये मीट को दफनवा दिया। रविवार की सुबह एसआई विरजाराम की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ  विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गयी है।
विज्ञापन

आखिर 30 घंटे क्या करती रही पुलिस 
शुक्रवार की रात को मीट से लदी डीसीएम की बरामदगी के बाद आखिर 30 घंटे तक पुलिस क्या कर रही थी कि कि समय रहते प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। चर्चा है कि दो साल से ज्यादा समय से रोजा थाने से संबद्ध सिपाही मामले को डील कर रहे थे। लाख टके का सवाल यह है कि जब व्यापारी और चालक दोनों पुलिस के कब्जे में थे तो दोनों लोग मौके से कैसे फरार हो गए। बताया जा रहा है कि सारा मामला पहले आईटीआई के पास डील हो रहा था, लेकिन बात फैलते ही डीसीएम को मंडी के सामने रेलवे के खाली पड़े मैदान में खड़ा कर मामले को रफादफा करने की कोशिश की गई। फिर अचानक ही कब्जे में बताए जा रहे आरोपी फरार हो गए और रविवार को केस दर्ज कर विधिक कार्यवाही की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें