फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने रास्ते में घेरकर पीटा और लूटा

Fri, 10 Jul 2015 08:19 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई के पचदेवरा क्षेत्र के गांव कुरारी निवासी देवराज ने एसपी को दिए प्रार्थना-पत्र में बताया कि दंबगों ने रास्ते में घेरकर पिटाई कर दी। विरोध करने पर जेब से दो हजार रुपये भी लूट लिए। पुलिस ने तीन चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन उनको गिरफ्तार नहीं कर रही है।
विज्ञापन

देवराज के मुताबिक वह चचेरे भाई वेदपाल के साथ बाइक से 29 जून को अल्हागंज रोड पर बझेड़ा मोड़ के पास इंतजार कर रहे अपने रिश्तेदार को लेने जा रहे थे। रात करीब साढ़े आठ बजे सनेहा मोड़ पर सात-आठ दबंगों ने घेर लिया और लाठी-डंडों और बंदूक की नाल से हमला कर दिया। इसमें वह लोग घायल हो गए।
दबंगों ने वेदपाल की जेब में रखे दो हजार रुपये भी निकाल ले गए। शोर मचाने पर ग्रामीणों को आते देख हमलावर फरार हो गए थे। थाने में पुलिस ने तीन-चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ सिर्फ एनसीआर दर्ज कर ली थी, लेकिन पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें