फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी से दुराचार की कोशिश, हिरासत में

Mon, 22 Jun 2015 09:12 PM IST
तिलहर।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में पिता ने मानवता को शर्मसार करते हुए अपनी ही बेटी के साथ दुराचार की कोशिश की। गांव वालों ने उसे पकड़ कर जमकर ठुकाई लगाई और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाल अनुज कुमार तिवारी के अनुसार दस वर्षीय बालिका की मां काफी समय से अलग रहती है। बालिका अपनी बहन, भाई और दादी के साथ गांव में पिता के पास रहकर पढ़ती है। लड़की की दादी और भाई-बहन किसी काम से गांव से बाहर गए थे। वह पिता के साथ घर में अकेली थी। इसी दौरान पिता ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की तो वह चीखने लगी। चीख सुनकर गांव वालों ने पिता को पकड़ कर पहले तो ठुकाई लगाई बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाल के अनुसार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें