फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्श की घिसाई कर रहे मजदूर की करंट से मौत

Wed, 22 Apr 2015 11:44 PM IST
पुवायां।
विज्ञापन
विज्ञापन
 एक फार्म हाउस में फर्श की घिसाई कर रहे सिंधौली के गांव सकुलिया के 19 वर्षीय पप्पू की मौत हो गई। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

सकुलिया के छत्रपाल का पुत्र पप्पू फर्श पर पत्थर लगाने का काम करता था। एक सप्ताह पहले उसे गांव तेंदुआ निवासी एक सिख फार्मर काम करने के लिए बुलाकर ले गया था। बुधवार शाम छत्रपाल को सूचना मिली कि उनके पुत्र को करंट लग गया है। फार्मर उसे पुवायां के सरकारी अस्पताल लेकर आया है। जानकारी पाकर वह अस्पताल पहुंचे तो पुत्र का शव पड़ा मिला। डॉक्टरों ने छत्रपाल को बताया कि पप्पू को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन

छत्रपाल की पत्नी ईशा देवी, पुत्री हेमा देवी भी रोती बिलखती अस्पताल पहुंची। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के पिता ने फार्मर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। मृतक के पिता मेहनत मजदूरी कर परिवार की गुजर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें