फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गालियों के विरोध पर पिता-पुत्रों ने पीटा

Tue, 03 Feb 2015 11:35 PM IST
जलालाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
 सोमवार शाम कस्बे के मोहल्ला आजादनगर में गालियां देने से मना करने पर पिता-पुत्रों ने शिक्षक, उसके भाई और दो भतीजों को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को डॉक्टरी मुआयने के लिए भेजकर आरोपियों के खिलाफ  एनसीआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शिक्षक प्रमोद सिंह चौहान खाना खाकर घर से बाहर निकले। आरोप है कि मोहल्ले के ही अजय विक्रम ने उन्हें देखकर गालियां देनी शुरू कर दीं। शिक्षक द्वारा विरोध करने पर वह हमलावर हो गया। इस दौरान अजय का भाई विजय और उसके पिता हरिपाल भी आ गए और प्रमोद के सिर पर लाठी मारकर उन्हें घायल कर दिया। इसी दौरान वहां आए प्रमोद के भाई विनोद तथा उसके 10 साल के बेटे व भतीजे को भी हमलावरों ने पीटा और भाग गए। मालूम हो कि छह दिसंबर को मोहल्ला आजादनगर में की गई फायरिंग में उक्त अजय विक्रम के खिलाफ  कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें