फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छावनी मैदान में युवक का रक्तरंजित शव मिला

Mon, 19 Oct 2015 11:09 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहजहांपुर। छावनी परिषद के मैदान से सटे पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास सोमवार सुबह एक युवक का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई। पहले हत्या की आशंका जताई गई लेकिन शाम को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऊंचाई से गिरने के चलते सिर में गंभीर चोट से मौत की पुष्टि हुई। मृतक की शिनाख्त पास के गांव मऊ बासक निवासी 35 वर्षीय राकेश कुमार के रूप में हुई है। वह दिमागी रूप से कमजोर था।
विज्ञापन

 मौके पर पुलिस ने डॉग स्क्वाड को बुलाया जो घटनास्थल से दो बार स्कूल परिसर में गई। छावनी परिषद में सुबह के समय निर्माणाधीन परिसर में कक्ष निर्माण में जुटे मजदूर और राजमिस्त्री काम के लिए पहुंचे तो ईंट के चट्टों के बीच रक्तरंजित शव देख कर चौंक उठे। सूचना पाकर सदर बाजार थाने से पुलिस टीम पहुंची। फील्ड यूनिट और खोजी कुत्ते को भी बुलाया गया। घटनास्थल के पास ही एक ईंट में मृतक के सिर के बाल खून के साथ चिपके हुए मिले। साथ ही स्कूल की दीवार पर खून से सने उंगलियों के तीन निशान मिले। पुलिस की पड़ताल के दौरान ही मृतक का छोटा भाई वीरपाल वहां पहुंच गया और उसने शव की शिनाख्त की। परिवारवालों ने बताया कि रविवार रात रामलीला देखने के लिए राकेश घर से 30 रुपये लेकर निकला था जबकि मौके पर पुलिस ने मृतक की जेब से 20 रुपये पाए। यानी बीती रात उसने 10 रुपये खर्च किए थे। परिवारवालों ने बताया कि दिमागी रूप से कमजोर होने के चलते ही मोहम्मदी निवासी राकेश की पत्नी इसे कुछ साल पहले छोड़कर चली गई थी और इसकी बेटी की कुछ दिनों पहले शादी कर दी गई थी। सदर थाना प्रभारी जेपी तिवारी ने बताया कि परिवारवालों ने भी हत्या के अंदेशे से इंकार किया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हत्या होने जैसा कोई संकेत न मिलने प्रकरण की जांच को विराम दे दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें