फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने आरपीएफ सिपाही से की अभद्रता, पकड़ा गया

Thu, 05 Feb 2015 11:51 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ सिपाही से अभद्रता करने पर सीतापुर के ही रहने वाले मोहम्मद आफताब पुत्र मुन्ना को बुधवार को आरपीएफ ने पकड़ लिया। उस पर रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई करके बरेली में रेलवे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब सवा सात बजे एक युवक को स्टेशन पर टहलता देखकर आरपीएफ सिपाही सोनू कुमार ने उससे वहां आने का कारण पूछा। साथ ही टिकट भी दिखाने की बात कही। आफताब ने टिकट न होने की बात कही, तो सिपाही सोनू ने उस पर रेलवे परिसर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने की कार्रवाई करने के लिए कहा। इसी बात पर आफताब सिपाही से भिड़ गया। इस बीच उसने गाली-गलौज करते हुए अभद्रता करना शुरू कर दिया। इस पर गुस्साए सिपाही सोनू ने उसे पकड़ कर सीतापुर स्थित आरपीएफ चौकी में ले आया।
आरपीएफ चौकी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर एके यादव ने आफताब पर रेलवे एक्ट की धारा 147 और 145 के तहत कार्रवाई करके शाहजहांपुर के आरपीएफ थाने में भेज दिया। जहां से उसे बृहस्पतिवार को बरेली के रेलवे मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के लिए ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें