फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने लगाया डॉक्टर पर शोषण का आरोप

Wed, 28 Jan 2015 12:06 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक नर्सिंग कॉलेज की छात्रा ने एसपी को दिए प्रार्थना-पत्र में एक डॉक्टर पर शोषण का आरोप लगाया है। मामले में एसपी ने महिला थाना प्रभारी को जांच के आदेश दिए है। जांच के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

लखीमपुर क्षेत्र में रहने वाली छात्रा ने एसपी कोो दिए पत्र में बताया कि शहर के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में उसके कॉलेज के लोग ड्यूटी कराते हैं। आरोप है कि नर्सिंग होम मालिक डॉक्टर उससे अपने घर में झाड़ू, पोछा और अन्य काम कराते हैं। छात्रा की शिकायत पर मामले की जांच की गई। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि छात्रा के काफी लोग हॉस्टल से मिलने आते थे और छात्रा अक्सर हॉस्टल से गायब हो जाती थी। इसी के चलते छात्रा को वार्डन हॉस्टल से निकाल रहा था। इसी बात को लेकर छात्रा ने पूरा नाटक रचा है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। छात्रा के परिवार वालों की लिस्ट बना ली गई। छात्रा के गायब होने की शिकायत उसके साथ हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं ने भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें