फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपलिंग टूटा, इंजन से अलग हुई मालगाड़ी

Sat, 13 Jun 2015 08:51 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर जिले के हेमपुर रेलवे स्टेशन पर कपलिंग टूटने से मालगाड़ी का इंजन बोगियों से अलग हो गया। इससे करीब पांच घंटे तक मालगाड़ी को रोकना पड़ा। मौके पर पहुंचे अधिकारियों की टीम ने बोगियों से इंजन जोड़ा। इसके बाद मालगाड़ी रवाना हो सकी।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे रोजा से सीतापुर की ओर जा रही मालगाड़ी हेमपुर रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ी थी, तभी उसके इंजन की कपलिंग टूट गई। इससे सारे डिब्बे इंजन से अलग हो गए। इंजन डिब्बों को छोड़ आगे बढ़ गया। गार्ड ने इसकी सूचना ट्रेन चालक को दी। उसने इंजन रोककर संबंधित अधिकारियों को खबर दी। शाहजहांपुर से कैरेज एंड वैगन की टीम शाम साढ़े छह बजे मौके पर पहुंची। सीनियर सेक्शन इंजीनियर आरपी सिंह ने मालगाड़ी की कपलिंग को जोड़कर करीब शाम सात बजे उसे रवाना कराया। विभागीय अधिकारी कपलिंग टूटने के मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें