फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रैक्टर-ट्राली के बीच दबकर ठेकेदार की मौत

Sun, 21 May 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रौसरकोठी।
विज्ञापन
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के बेबर ईंट भट्ठे पर सुबह हुई घटना 
विज्ञापन

 जिला अस्पताल लाते समय घायल ने रास्ते में तोड़ा दम 
 फर्रुखाबाद में रविवार सुबह दो ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच में दबकर घायल हुए ठेकेदार की यहां जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मचा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम शाहजहांपुर में कराया गया है।  
विज्ञापन

थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के चौढ़ेरा लालबाग निवासी नीत कुमार वर्मा (25) पुत्र रामनरेश ने फर्रुखाबाद के बेबर में ईट भट्ठा के लिए मिट्टी की खुदाई और ढुलाई का ठेका लिया था। वहां उसने पांच-छह ट्रैक्टर-ट्रॉली काम के लिए लगा रखे थे। रविवार सुबह वह मिट्टी खुदाई का काम देखने गया था। दो ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच वह सुबह खड़ा था, तभी अचानक एक ट्रैक्टर को चालक बैक करना शुरू कर दिया। इससे नीत कुमार दोनों के वाहनों के बीच में फंसकर घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर लोग इकट्ठा हो गए। उन्हें फर्रुखाबाद अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। घर वाले बरेली जाने से पहले यहां जिला अस्पताल ला रहे थे, तभी उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पत्नी रीना के सामने दो मासूम बच्चों मोहित और अंकित की परवरिश की समस्या आ गई। नीत वर्मा दो भाइयों में बड़ा था, एक छोटा भाई विपिन (16) और छोटी बहन अंजलि (10) भी है। पिता शरीर से कमजोर हैं, इसलिए घर में कमाने वाला वही अकेला था। उसकी मौत से घर वालों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। शव का पोस्टमार्टम शाहजहांपुर में ही कराया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें