फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना स्टोर्स पर वाणिज्य कर की एसआईबी का छापा

Tue, 02 May 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। 
विज्ञापन
raid - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अफसरों से चेक किया स्टॉक, कब्जे में लिए अभिलेेख
विज्ञापन

सूखे मेवों की थोक खरीद और बिक्री के अभिलेख भी जांचे 
शासन के निर्देश पर वाणिज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) के  अधिकारियों की बरेली से आई टीम ने मंगलवार को शहर के कई किराना स्टोर्स पर छापा मारकर वहां ड्राई फ्रूट्स का स्टॉक चेक किया। एसआईबी की तीन सदस्यीय टीम ने बहादुरगंज में किराना प्रतिष्ठानों पर जाकर वहां सूखे मेवों की थोक खरीद और बिक्री के अभिलेख भी जांचे। 
एसआईबी में शामिल वाणिज्य कर उपायुक्त संजय मिश्रा, सहायक आयुक्त राजीव कुमार सिंह और वाणिज्य कर अधिकारी राजेंद्र द्विवेदी यहां आकर सीधे बाजारों में जाने के बजाय पहले खिरनीबाग स्थित विभागीय कार्यालय पहुंचे। वहां से वाणिज्य कर उपायुक्त अमित मोहन और रमेश कुमार सिंह वैश्य को साथ लेकर एसआईबी के सदस्य पहले बहादुरगंज के ज्ञान ट्रेडर्स पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में बाजार के कई अन्य किराना स्टोर्स पर जाकर जांच की प्रक्रिया दोहराई। इस दौरान अधिकारियों ने अपना ध्यान इस बिंदु पर केंद्रित किया कि दुकानों में ड्राई फ्रूट्स का जितना स्टॉक दिख रहा है। उसे खरीद संबंधी अभिलेखों में आच्छादित किया गया अथवा नहीं। यह भी देखा कि लक्षित मेवा जिंसों के थोक और फुटकर भाव में ज्यादा अंतर तो नहीं है। इन बिंदुओं की जांच के लिए कुछ दुकानों से जरूरी कागजात भी लिए गए। अधिकारियों के अनुसार अगले चरण में पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर, सुपारी आदि का स्टॉक चेक किए जाने की योजना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें